मप्र टूरिज्म बोर्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र टूरिज्म बोर्ड को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

मप्र टूरिज्म बोर्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुआ मप्र पर्यटन बोर्ड, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मप्र का Responsible Tourism Mission बना देश के लिए मिसाल

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र टूरिज्म बोर्ड को विशिष्ट श्रेणी में नेशनल अवार्ड मिलने पर टूरिज्म बोर्ड की पूरी टीम को बधाई दी है। मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को "National Award for Most Effective & Transformational Initiative" से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा चलाया गया 'Responsible Tourism Mission' देश में पर्यटन विकास के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल है। इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलना, प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टूरिज्म बोर्ड की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार से न केवल मध्यप्रदेश की पर्यटन योजनाओं को नई पहचान मिली है, बल्कि यह सम्मान प्रदेश की विविध संस्कृति, समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को भी मान्यता प्रदान करता है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का "Responsible Tourism Mission" स्थानीय समुदायों की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर आधारित है। यह मिशन न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि पर्यटन के माध्यम से ग्राम विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश की नई पर्यटन नीति और विजन का परिचायक है, जिसमें पर्यटन को जन-सरोकारों और रोजगार से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक बदलाव का माध्यम बनाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के 'Responsible Tourism Mission' को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में National Award for Most Effective & Transformational responsible Tourism Project of the Year मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में संस्था फन एंड जॉय द्वारा प्रदाय किया गया। मप्र टूरिज्म बोर्ड की ओर से डायरेक्टर डॉ. डी पी सिंह ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

 

More From Author

नशे से पीड़ितों के पुनर्वास की भी करें व्यवस्था : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर रोगियों को सुविधाओं की साैगात देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.