गलती से बांग्लादेश सीमा में प्रवेश कर गए भारतीय मछुआरे

दक्षिण 24 परगना
बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के दौरान गलती से बांग्लादेशी सीमा में प्रवेश करने के बाद 34 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने हिरासत में ले लिया है। रविवार रात करीब 2 बजे ट्रॉलर में सवार 34 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश तटरक्षकों ने हिरासत में ले लिया। यह घटना मोंगला बंदरगाह से करीब 77 नॉटिकल मील दूर समुद्र में हुई।

मछुआरा संगठनों से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी मछुआरे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र के निवासी हैं। रोजी-रोटी की तलाश में समुद्र में गए ये मछुआरे अंधेरा और खराब मौसम की वजह से रास्ता भटक गए और गलती से बांग्लादेश की समुद्री सीमा में प्रवेश कर गए। बांग्लादेशी तटरक्षकों ने मछुआरों के दोनों ट्रॉलरों और बाकी सामान भी जब्त कर लिए। फिलहाल दोनों ट्रॉलरों को मोंगला थाने को सौंप दिया गया है। मछुआरा संगठन के अधिकारी भारत सरकार से लगातार संपर्क में हैं ताकि इन मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा करवाया जा सके। 

 

More From Author

संभागीय मुख्यालय के आसपास चालीस किलोमीटर के क्षेत्र में तीन दिन से चार जंगली हाथियों का मूवमेंट बना

मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह और चॉकलेट के तीन डिब्बों में थे पैक, 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.