कांच की चीजें गिफ्ट में देना शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़ी जरूरी वास्तु बातें

आप में से बहुत से लोगों ने कभी न कभी किसी न किसी को कोई गिफ्ट तो जरूर दिया होगा। वहीं, बहुत से लोग तो ऐसे होंगे जिन्होंने गिफ्ट में कांच से जुड़ी कोई वस्तु भेंट की होगी। वास्तु शास्त्र में गिफ्ट में क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।  इसके साथ ही, कांच की चीजों को उपहार में देना सही है या गलत इसका वर्णन भी वास्तु शास्त्र में मौजूद है। ऐसे में आज जानेंगे कि उपहार में कांच की चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं या नहीं।  

अक्सर जब भी किसी को गिफ्ट देना होता है लोग ग्लास आइटम्स जैसे कि कांच के बर्तन, क्रिस्टल फूलदान, डिज़ाइनर मिरर आदि चीजों को चुनते हैं। जहां एक ओर ऐसी वस्तुएं गिफ्ट में देने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं क्योंकि यह सुंदर दिखने के साथ-साथ यूजफुल भी होती हैं लेकिन आपको बता दें, वास्तु शास्त्र में कांच की चीजों को उपहार में देने की मनाही है।

दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार हर धातु किसी न किसी प्रवृत्ति को दर्शाती है। ठीक ऐसे ही कांच दर्शाता है खंडित होने को। कांच एक ऐसी वस्तु है जिसके साथ अगर ज़रा भी लापरवाही की जाए तो यह जल्दी टूट जाती है। इसके अलावा, समय के साथ कांच पर निशान पड़ने शुरू हो जाते हैं… कांच की यही प्रवृत्ति घर-परिवार पर भी गहरा असर डालती है।

 वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी को कांच की चीजें गिफ्ट में दी जाए तो कांच की प्रवृत्ति के प्रभाव से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते बहुत कमजोर होते हैं और हल्की से विवाद पर भी रिश्ते बिखर कर टूट सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि ग्लास आइटम्स गिफ्ट करने से उपहार देने वाले और लेने वाले दोनों के यहां क्लेश बढ़ता है।

ग्लास आइटम्स गिफ्ट करने से पारिवारिक अशांति में वृद्धि होती है और अशुभता घर में आनी शुरू हो जाती है। ग्लास आइटम्स गिफ्ट करने का एक प्रभाव यह भी देखने को मिलता है कि व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा बहुत जल्दी हावी होने लगती है क्योंकि कांच वो वस्तु है जो नकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करती है।

More From Author

मौसम विभाग ने आज ग्वालियर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, पीथमपुर में दीवार गिरी, बच्ची की मौत

सीरिया के खिलाफ इजरायल की बड़ी कार्रवाई, सैन्य चौकियां और हथियार डिपो किए तबाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.