बार्सिलोना का बड़ा फैसला: 18 वर्षीय स्टार को मिली नंबर 10 जर्सी, 2031 तक टीम से जुड़ा

मेड्रिड 

 स्पेन के 18 वर्षीय फुटबॉलर लामिन यामल (Lamine Yamal) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, उनके इस चर्चे की वजह उनका ग्राउंड पर खेल नहीं बल्कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी के जर्सी नंबर 10 को हासिल करना है. दरअसल बार्सिलोना के सनसनीखेज युवा खिलाड़ी लामिन यामल को आधिकारिक तौर पर क्लब की प्रतिष्ठित नंबर 10 जर्सी सौंप दी है, जिसे कभी दिग्गज लियोनेल मेसी पहना करते थे. इसके अलावा क्लब ने उनका अनुबंध 2031 तक बढ़ा दिया है.

लामिन यामल, मेसी और रोनाल्डिन्हो की सूची में शामिल

लामिन यामल ने यह जर्सी अंसु फाति से ली है, जो हाल ही में एक सीजन के लिए क्लब में शामिल हुए थे. इसके साथ यमल, मेसी, रोनाल्डिन्हो, रिवाल्डो, रोमारियो और डिएगो माराडोना के बाद, क्लब में नंबर 10 जर्सी पहनने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. इससे पहले यमाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इस खबर को चर्चा में ला दिया था. पोस्ट में जर्सी नंबर 10 में माराडोना, रोनाल्डिन्हो और मेसी की तस्वीरें थीं. जिसने प्रशंसकों में अटकलों को जन्म दिया था. जिसकी अब पुष्टि हो गई है.

मेसी ने 2008 और 2021 के बीच बार्सिलोना के लिए खेला

बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 2008 और 2021 के बीच क्लब में ये नंबर पहना था, जिस दौरान उन्होंने क्लब के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया. लेकिन उनके जाने के बाद, अंसु फाति को यह शर्ट विरासत में मिली, लेकिन वो चोटों और निरंतरता के कारण संघर्ष करते रहे, जिससे यमल को आगे बढ़ने का मौका मिला.

लामिन यमाल ने कई नंबर की जर्सी पहनी है

लामिन यमाल ने 2022-23 में 41 नंबर की जर्सी पहनकर क्लब में पदार्पण किया था. वो बार्सिलोना और स्पेनिश राष्ट्रीय टीम, दोनों में तेजी से एक मुख्य खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. बाद में उन्होंने 27 नंबर और फिर 19 नंबर की जर्सी पहनी.

यमाल ने बार्सिलोना के लिए अब तक 106 मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 25 गोल किए. जिससे टीम को दो ला लीगा खिताब, एक कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपरकोपा जीतने में मदद मिली है. उन्होंने स्पेन की यूईएफए यूरो 2024 जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रतिभा का परिचय दिया था.

More From Author

स्पीकर की फटकार, डॉ. रमन की नसीहत: विपक्ष ने तोड़ी संसदीय मर्यादा

भोपाल में सड़क हादसा टला, एमपी नगर चौराहे पर अचानक धंसी जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.