सफाईकर्मी के बेटे ने लगाई फांसी, BEO ऑफिस में मिला शव

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बीईओ कार्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब युवक की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली. मृतक की पहचान सफाईकर्मी के बेटे सतीश यादव के रूप में हुई है. घटना से दफ्तर में हड़ंकप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना गरूर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, सतीश की मां लक्ष्मी यादव हड़ताल पर गई थी, जिसके चलते सतीश पिछले तीन-चार दिनों से बीईओ कार्यालय में काम करने आ रहा था. उसी के पास कार्यालय की चाबी थी. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सतीश ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सतीश की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.

सोमवार सुबह दफ्तर खुलते ही कर्मचारियों को सतीश का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. गुरूर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

More From Author

मध्य प्रदेश में 159 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे विधायकों के लिए आधुनिक विश्रामगृह, 3 स्टार होटल की होंगे फ्लैट्स

बस पर टूटा पहाड़ी मलबा: काडियाना में अफरा-तफरी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.