एक्सप्रेसवे बना मौत का सफर: 16 वाहन भिड़े, हादसे में 1 की जान गई, कई जख्मी

मुंबई-पुणे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक-एक कर आपस में 16 गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान और अन्य घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा 26 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद उसने आगे चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर की स्पीड बहुत ज्यादा थी।अचानक ब्रेक फेल होने से वह बेकाबू होकर आगे चल रही गाड़ियों में जा घुसा। देखते ही देखते 16 गाड़ियां एक के बाद एक भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। राहत और बचाव कार्य खत्म हो गया है।

ट्रैफिक जाम से बढ़ी मुश्किलें
हादसे के समय एक्सप्रेसवे पर दोनों दिशाओं में भारी ट्रैफिक था। शनिवार की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों से यात्रा कर रहे थे, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मुंबई और पुणे, दोनों दिशाओं में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यातायात धीरे-धीरे शुरू की गई
पुलिस और हाईवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी हालात को सामान्य करने में घंटों जुटे रहें।

More From Author

मन की बात में पीएम बोले – शुभांशु शुक्ला जैसे युवा बना रहे विज्ञान को जनआंदोलन

नर्मदा नदी में बढ़ा जलस्तर, इंदिरा सागर के 12 और ओंकारेश्वर के 9 गेट खोले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.