बिजनेस में आ रही रुकावट? करें ये सरल वास्तु उपाय और देखें फर्क

क्या काफी मेहनत करने के बाद भी आपका बिजनेस ग्रो नहीं कर रहा है। क्या आप जो बिजनेस कर रहे हैं, उसमें उधार में सामान लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही समय पर पेमेंट नहीं मिल पा रहा है। क्या समय पर पेमेंट नहीं मिलने की वजह से सेल पर भी असर पड़ रहा है।

अगर इन सभी सवालों पर आपका जवाब हां में है, तो संभव है कि आपकी दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान में एनर्जी का फ्लो डिस्टर्ब हो गया हो। ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ उपायों को आजमाकर आप मनी के फ्लो को बेहतर बना सकते हैं, जिससे आपका बिजने ग्रो करने लगेगा।

आग्नेय कोण और धन का प्रवाह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा की आग्नेय कोण कहा जाता है। यह दिशा धन, ऊर्जा और समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है। यदि इस दिशा में ऊर्जा का प्रवाह सही कर लिया जाए, तो रुके हुए पेमेंट्स समय पर मिलने लगते हैं। बिजनेस ग्रो करने लगता है।

कस्टमर्स की संख्या दुकान में बढ़ने लगती है। यदि आप इस इस दिशा को सक्रिय कर लेते हैं, तो आपके बिजनेस में पैसों का फ्लो बढ़ने लगेगा। इससे आपको मुनाफा भी ज्यादा होने लगेगा।

लाल घोड़ों का महत्व
वास्तु में लाल घोड़े गति और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं, जो जल और अग्नि तत्वों के बीच संतुलन बनाते हैं। दौड़ते हुए घोड़ों के मुंह सामने की तरफ वाली तस्वीर लगाने से बिजनेस में पैसों का फ्लो बढ़ने लगता है। इससे रुके हुए पेमेंट्स होने लगते हैं।

समृद्धि को ऐसे करें आकर्षित
इस दीवार पर लाल या नारंगी रंग कर सकते हैं, जो रचनात्मकता, गर्मजोशी और सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है। आप शांति और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए दक्षिण पूर्व कोने में वास्तु कलश रख सकते हैं।

अगर आप दीवार कलर नहीं कर सकते हैं, तो वहां नारंगी रंग के पर्दे, कुशन आदि जैसे सजावट के सामान रखकर भी इस दिशा को संतुलित कर सकते हैं।

More From Author

11वीं सदी की दुर्लभ मूर्ति के दर्शन का अवसर, नागपंचमी पर खुलेगा नागचंद्रेश्वर मंदिर

ब्रेडमैन का रिकॉर्ड टूटा: शुभमन गिल ने रचा नया कीर्तिमान, बरसे शतक के साथ रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.