कुछ दिन की सुस्ती के बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, हाड़ौती में पानी-पानी

कोटा

करीब एक सप्ताह के ब्रेक के बाद हाड़ौती क्षेत्र में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कोटा संभाग के सभी चार जिलों कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियां और नाले दोबारा उफान पर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कोटा जिले में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बारां और झालावाड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने संभाग में तेज से बहुत तेज बारिश की आशंका जताते हुए आम जनता से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। बीते 24 घंटे में कोटा शहर में 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मानसून सीजन की अब तक की कुल वर्षा 827.9 मिमी तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में 150 से 200 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई है।

लगातार बारिश का असर चंबल नदी पर भी नजर आने लगा है। कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोटा बैराज के दो गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई है। दोनों गेटों से 7456 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी मानसून सीजन में बैराज से 2 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा चुका है, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। ऐसे में फिर से बारिश का दौर शुरू होने के बाद प्रशासन द्वारा तटीय इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।

More From Author

हरदा के एडिशनल एसपी सहित एसडीएम एवं एसडीओपी हटाये गये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रिद्धेश बेंडाले और श्री स्नेहिल झा को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.