आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

लखनऊ

 प्रदेश में रविवार का मौसम के लिहाज से मिलाजुला रहा। कहीं बारिश हुई तो कहीं लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। कई जगह शाम को बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदला। प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि  झांसी, जालौन, बांदा, उन्नाव, रायबरेली समेत बुंदेलखंड व तराई क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। अन्य जिलाें में उमस का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे कहीं धीमी तो कहीं मध्यम बारिश होगी। बुंदेलखंड, तराई क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।

हवा ने उड़ाए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना
 दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को उमस ने शहरवासियों को खूब परेशान किया। आसमान में बादल तो बार-बार उमड़े, लेकिन हवा उन्हें उड़ा ले गई। बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का यह खेल शाम पांच बजे तक जारी रहा। इसके बाद कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो तेज हवा के झोकों से वातावरण में नमी महसूस होने लगी और उमस से राहत भी मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम रहने के आसार हैं, लेकिन सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। राजधानी में धीमी से मध्यम बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की जा सकती है।

एनसीआर में बारिश का दौर शुरू
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिमी राजस्थान में भी आज बारिश का अनुमान है। बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। भारी बारिश के चलते ओडिशा के बालासोर में जलका नदी उफान पर है और इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा।

More From Author

लाड़ली बहना योजना: 4300 करोड़ का कर्ज लेकर सरकार देगी अगली किस्त, 250 रुपये की बढ़ोतरी तय

डिजिटल पेमेंट यूजर्स सावधान! 1 अगस्त से इन गलतियों से होगी दिक्कत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.