वास्तु देवता को ऐसे करें प्रसन्न, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप बना हो तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी और वास्तु देवता की सदा कृपा बनी रहती है। वहीं कुछ वस्तुओं को दक्षिण दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

घर की दक्षिण में रखें झाड़ू : घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू रखने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं, कभी धन की कमी नहीं रहती। वहीं झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा व घर के सदस्यों में प्रेम भी बना रहता है।

पलंग का सिरहाना : हमेशा पलंग का सिरहाना दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से मन-मस्तिष्क में अच्छे विचार आते हैं, साथ ही वास्तु दोष भी नहीं लगता। सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

कीमती सामान रखें दक्षिण दिशा में : घर का कीमती सामान सोना, चांदी और हीरे जैसी वस्तुएं दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। घर सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है।

पक्षी का चित्र लगाएं : घर की दक्षिण दिशा में चिड़िया का पोस्टर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा, घर के सदस्यों में आपस में प्रेम तथा वैवाहिक जीवन मधुर रहता है।

घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा के मध्य स्थान) को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह ईश्वर का निवास स्थान होता है। अगर आपके घर का मंदिर इस दिशा में है तो यह बहुत शुभ है। इस दिशा में मंदिर होने से आपको निरोगी काया तो मिलेगी ही साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास भी होगा। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर में इष्ट देव की मूर्ति हमेशा दक्षिण दिशा में हो।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा है या उसमें किसी प्रकार की खराबी है तो उसे जल्द से जल्द सही करवा लें, यह अनिवार्य है। मुख्य द्वार का घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है और लड़ाई-झगड़ा बना रहता है इसलिए अपने घर के मुख्य द्वार को सही और स्वच्छ रखें।

घर के केंद्र में कभी भारी वजन का सामान या फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। वास्तु में इस स्थान को ब्रह्म स्थान माना गया है। इस स्थान को हमेशा खाली और साफ रखना चाहिए। यहां भारी सामान रखना परिवार वालों की सेहत के लिहाज से उचित नहीं माना जाता है।

More From Author

नई शिक्षा नीति बनेगी भविष्य की नींव, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री सिंह

सनी देओल ने दलाई लामा से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.