सभी मुकाबलों में दमदार जीत, रचना परमार ने रचा स्वर्णिम इतिहास

बौंदखुर्द

ग्रीस में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बौंदखुर्द निवासी होनहार युवा पहलवान रचना ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 43 किलोग्राम भारवर्ग में रचना ने यह उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण भी बौंद में आयोजित कार्यक्रम में रचना परमार को सम्मानित करने पहुंचे थे।

बता दें कि रचना परमार कुश्ती के क्षेत्र में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को फिर से दोहराया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचना ने यूएससए, कनाडा, चीना और मिस्र देश की पहलवान को पटकनी दी।

चैंपनिपनशिप में रचना परमार का खिताबी मुकाबला चीन ही पहलवान से हुआ और इसके मुकाबले को उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं, रचना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों को बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। वीरवार रात हुए निर्णायक मुकाबले को परिजनों ने घर पर ग्रामीणों ने साथ देखा और रचना के पदक जीतते ही खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने रचना के परिजनों का मुंह मीठा कराते हुए बेटी की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और खुशी में पटाखे भी फोड़े।

बेटी से ओलंपिक पदक की आस: अजीत सिंह
बेटी की स्वर्णिम सफलता से पिता अजीत सिंह गदगद हैं। उनका कहना है कि रचना से आने वाले समय में ओलंपिक पदक की आस है। पूरी उम्मीद है कि वो परिजनों समेत देशवासियों की आस और अपने सपने को साकार करेगी।

More From Author

वरुण कपूर की डीजी जेल पद पर नियुक्ति, एडीजी चयन-भर्ती की जिम्मेदारी अब शाहिद अबसार को

इंदौर एयरपोर्ट अपडेट: आज से तीन उड़ानें बंद, यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट या रिफंड का विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.