नक्सली वारदात! झारखंड में IED ब्लास्ट से CRPF के दो जवान जख्मी

चाईबासा

झारखंड के चाईबासा में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा जंगल में जराइकेला के पास मानके इलाके में दोपहर के समय तब हुई जब सीआरपीएफ के जवान तलाश अभियान संचालित कर रहे थे। दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया जा रहा है।'' तलाश अभियान अब भी जारी है।

 

More From Author

मंत्री भूरिया ने लाड़ली बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

आरजी कर बलात्कार-हत्या की बरसी पर पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन की शुरुआत, जारी रहेगा एक हफ्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.