सिराज की बहादुरी पर मोइन अली का बड़ा बयान

लंदन
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली भी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से बेहद प्रभावित दिखे हैं। मोइन ने सिराज की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह जूझारु है और कठिन हालातों में भी झुकता नहीं है। यही जुनून और जज्बा उसे दूसरे क्रिकेटरों से अलग करता है। इसलिए किसी भी बल्लेबाज के लिए उसका सामना करना आसान नहीं रहता। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज ने 23 विकेट लिए। मोईन ने कहा, ‘सिराज का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार रहा है। उसकी ऊर्जा, आक्रामकता और निरंतरता शानदार रही है। वह भारत के लिए मैच विजेता है और बल्लेबाजों के लिए उसका सामना करना हमेशा कठिन रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात उनका गेंद पर नियंत्रण रहना है। वह बेहद जुझार हैं और कठिन हालातों में भी हार नहीं मानते हैं। अपनी इसी खूबी के कारण वह अन्य खिलाड़ियों से अलग नजर आता है। 

 

More From Author

राखी बांधने आई बच्ची ने CM योगी को मिठाई खाने पर मजबूर किया

भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम पल: 9 अगस्त 1996 को सचिन बने कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.