बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक करीब सात लाख लोगाें को दी राहत

बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है योगी सरकार, पीड़ितों की हर जरूरत का रखा जा रहा पूरा ध्यान 

 बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक करीब सात लाख लोगाें को दी राहत 

 प्रदेश में लगातार बारिश से वर्तमान में प्रभावित हैं 37 जिले, मंत्री से लेकर अधिकारी सभी बाढ़ प्रभावित की कर रहे मदद

– बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब सात लाख लोगों को पहुंचायी गयी राहत, 472 क्षतिग्रस्त मकानों को वितरित किया गया मुआवजा

– अब तक 86,455 खाद्यान्न पैकेट और 8,58,573 लंच पैकेट किये गये वितरित
   
लखनऊ
 पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में इन इलाकों में सीएम योगी के निर्देश पर लगातार राहत कार्य जारी हैं। सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारी से लेकर मंत्री सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह पीड़ितों को याेगी सरकार की हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। 

बचाव राहत कार्यों में लगायी गयी 26 सौ से अधिक नाव एवं मोटरबोट्स
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 37 जिलों की 95 तहसीलें और 1,929 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 6,95,362 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 84,777 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 574 लोगाें के मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 472 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं प्रदेश में 65,202 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 2,622 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 86,455 खाद्यान्न पैकेट और 8,58,573 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। 

15 सौ से अधिक बाढ़ चौकियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों की हो रही निगरानी
योगी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 12,382 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 6,20,704 क्लोरीन टेबलेट और 2,35,117 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 453 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 65,844 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 1,193 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1,594 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

यह जनपद बाढ़ से हैं प्रभावित
वर्तमान में प्रदेश के 37 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें इनमें अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, कासगंज, हरदोई, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर, शाहजहांपुर, भदोही, श्रावस्ती, उन्नाव, फर्रुखाबाद, मेरठ, हापुड़, गोरखपुर, गोंडा, बिजनौर, बदायूं, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, संतकबीर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। 

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में ग्वालियर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा से उठीं देशभक्ति के जज्बे की हिलोरें

शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिले शिक्षक, बच्चों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.