मुरैना में प्रेमी के साथ भागी महिला, पति और बेटे को छोड़ कर शुरू हुआ नया सफर

मुरैना
 मुरैना में एक प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। इसमें आगरा का एक युवक घर पर परीक्षा का बहाना बनाकर हजारों किलोमीटर दूर असम जाता है। वहां से वह प्रेमिका को लेकर आता है। वहीं, उसके घर वाले इस बात के लिए राजी नहीं होते तो वह प्रेमिका को घर से अलग रहने का झांसा देकर मुरैना में छोड़ जाता है। अब मुरैना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे वापस असम के लिए भेजा है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक महिला लावारिस रूप में घूमती हुई नजर आई। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिस पर महिला भाषा से पुलिस को उसके अन्य स्थान के होने का एहसास हुआ। पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। जहां महिला ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी।

आगरा के युवक के साथ आई थी महिला

महिला ने बताया कि उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। महिला से मिलने के लिए कुछ दिन पहले युवक उसके घर गया। इतना ही नहीं असम में महिला और युवक एक साथ 7 दिनों तक एक ही होटल में रुके। इसके बाद युवक महिला को अपने घर आगरा ले आया। लेकिन घर वाले ने महिला को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

महिला को मुरैना में छोड़कर चला गया

युवक ने महिला से कहा कि वह उसे अपने साथ रखेगा और घर से अलग रहेंगे। इसके बाद दोनों मुरैना आए। यहां वह महिला को छोड़ कर कही चल गया। महिला को भी नहीं पता।

महिला ने भी बोला झूठ

महिला की जानकारी के लिए जब मुरैना पुलिस ने असम पुलिस से संपर्क किया तो महिला के झूठ का पर्दाफाश हुआ। दरअसल, महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि वह अविवाहित है। उसकी मां और दादी की मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ रहती है। जबकि असम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला शादीशुदा ही नहीं बल्कि एक बच्चे की मां भी है। पुलिस ने महिला से उसके बेटे की बात करवाई। तब महिला ने पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला को लेने आए उसके पिता के साथ उसे वापस भेज दिया गया।

More From Author

मैहर से अलग करने के प्रस्ताव से MP में सियासी तूफान, मुकुंदपुर टाइगर रिजर्व पर चर्चा

महाकाल मंदिर में लॉन्ग इलायची से बनी डेढ़ क्विंटल गणेश प्रतिमा, खास रूप से राफेल और आर्मी की थीम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.