हर घर स्वच्छता कार्यक्रम में हुआ सामूहिक श्रमदान

भोपाल
प्रदेश के नगरीय निकायों में देश की आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान में देश भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में समाज का प्रत्येक तबका बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। कार्यक्रमों का नेतृत्व जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

सागर की लाखा झील पर तिरंगा रैली
सागर में लाखा बंजारा झील में पानी पर तैरती हुई नौकाओं पर जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसा मूवमेंट है, जिससे राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित हो रही है। हर घर तिरंगा अभियान यात्रा को स्वच्छता से जोड़कर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान" को उत्सव के रूप में मनाने की पहल मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने की है। सागरवासी अभियान को हर्षोल्लास से आगे बढ़ा रहे हैं। सागर में इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन पहले जमीन पर किया गया और आज पानी पर जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि देशभक्ति के इस कार्यक्रम में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी राष्ट्रीयध्वज को हाथ में थामकर एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बताया की सागर शहर में जनभागीदारी के साथ देशभक्तिपूर्ण मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम के साथ सामूहिक श्रमदान
रीवा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम में महापौर ने शहर में देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम हो रहे है। रीवा में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा रैली निकाली गई, जिसका समापन गाँधी चौक पर हुआ। शहर में सामूहिक श्रमदान एवं नाली साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों के काम में जनसहयोग किया गया। युवाओं एवं विद्यालयों ने मानव-श्रृंखला बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। रीवा नगर के शासकीय भवनों और पुरातत्व महत्व की इमारतों पर 3 रंग से रोशनी की व्यवस्था की गई।

छिन्दवाड़ा में दिया गया स्वच्छता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश
छिन्दवाड़ा में स्कूल के बच्चों के संयुक्त प्रयास से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए स्वच्छता और हर घर तिरंगा के गगनभेदी नारे लगाए। युवाओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर देशभक्ति और एकता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, महापौर श्री विक्रम अहके और आयुक्त श्री सीपी राय शामिल हुए।

जन-जन तक देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पहुँचाया
जबलपुर में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य 'हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता' का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। तिरंगा यात्रा जबलपुर नगर के भंवरताल कल्चरल स्ट्रीट से शुरू हुई, जो आयुष्मान अस्पताल रसलचौक, नौदरा ब्रिज और कृष्णा मार्केट होते हुए नगर निगम मुख्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में तिरंगा की थीम पर सजी हुई एक आकर्षक बैलगाढ़ी की झांकी भी शामिल थी, जो जनसामान्य के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। रैली में एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अपर आयुक्त, कर्मचारी संघों के पदाधिकारी, दिव्यांगजन, नेत्रहीन विद्यार्थी स्व-सहायता समूह की महिलाएं और सफाई मित्र भी शामिल थे।

 

More From Author

हर घर स्वच्छता कार्यक्रम में हुआ सामूहिक श्रमदान

रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन, ICC वनडे रैंकिंग में बाबर आजम को पछाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.