गंभीर जल संकट खत्म, उज्जैनवासियों तक पहुंचा नर्मदा जल

उज्जैन
गंभीर डैम के लगभग सूख जाने से उज्जैन शहर पिछले डेढ़ माह से पानी की किल्लत झेल रहा था। डैम में अब मात्र 8 दिन का पानी बचा है। ऐसे संकट के समय शुक्रवार को शहर के लिए बड़ी राहत मिली, जब पाइपलाइन के जरिए नर्मदा का 129 एमएलडी पानी गंभीर डैम तक पहुंच गया।

जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़ जाएगा
शाम करीब 4:30 बजे यह पानी ग्रामीण क्षेत्र की नल-जल योजना के तहत बनाए गए इंटेक से डैम में आया। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि गऊघाट पर इंटेक से सीधे जोड़ने का पाइपलाइन कार्य चार दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद नर्मदा का पानी सीधे जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़ जाएगा और शहर में सप्लाई आसान हो जाएगी।

उज्जैन के लिए जीवनदायिनी साबित
वर्तमान में उज्जैन शहर की प्रतिदिन की पानी की आवश्यकता 112 एमएलडी है। नर्मदा से 129 एमएलडी पानी रोजाना आता रहेगा, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि यह पानी डैम को पूरी तरह नहीं भर पाएगा, क्योंकि इसके लिए रोजाना 6 एमसीएफटी पानी की जरूरत होती है। फिर भी फिलहाल के लिए यह कदम उज्जैन के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

More From Author

हिटमैन के आलोचकों पर बरसे योगराज सिंह, कहा- रोहित की फिटनेस है लाजवाब

वेस्ट कैचर फटने से भड़की आग, भिलाई स्टील प्लांट हादसे से गूंजे धमाके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.