हरियाणा की बेटी तपस्या गहलावत कुश्ती के अंडर-20 मुकाबलों में नई विश्व चैंपियन बनी

हरियाणा 
हरियाणा की बेटी तपस्या गहलावत कुश्ती के अंडर-20 मुकाबलों में नई विश्व चैंपियन बन गई हैं। बुधवार को बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 19 वर्षीय तपस्या ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को 5-2 से हराया।

मूलरूप से झज्जर के गांव खानपुर कलां की रहने वाली तपस्या ने दादा के सपनों और पिता की जिद को हकीकत में बदलते हुए कुश्ती की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। हालांकि इस प्रतियोगिता के समय उनके घर में दुख का माहौल था क्योंकि उनके दादा सेवानिवृत्त सैनिक राम मेहर सिंह का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। वह सोनीपत के युद्धवीर अखाड़ा की बेटी है। 
 
एक सप्ताह पहले दादा का हुआ निधन, कहा था-चैंपियन बनकर ही लौटना
तपस्या के दादा का एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय वह दिल्ली कैंप में विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रही थीं। प्रशिक्षक शक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि तपस्या को तब इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। दादा ने तपस्या से कहा था कि विश्व चैंपियन बनकर लौटना। तपस्या ने इसे सच कर दिखाया है। तपस्या के पिता परमेश गहलावत खुद एक अच्छे पहलवान रहे हैं। पर चोट के कारण उनका करियर अधूरा रह गया। बेटी को वही मुकाम दिलाने के लिए ही उन्होंने उनका नाम तपस्या रखा। पिता ने बताया कि विदेशी धरती पर राष्ट्रगान बजने की उपलब्धि हासिल करना उनके दादा चौधरी हजारी लाल के बाद उनका भी सपना था। इस सपने को उनकी परपोती तपस्या ने पूरा कर दिया।

More From Author

बंगाल सरकार ने पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, चार अधिकारी निलंबित; FIR दर्ज नहीं हुई

यूपीसीडा और सीईएल के बीच करार, सौर ऊर्जा, ई-वाहन चार्जिंग और स्मार्ट अवसंरचना पर होगा फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.