टीवी जगत में शोक: प्रिया मराठे का कैंसर से निधन, केवल 38 साल की थीं

मुंबई

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री ने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली और महज 38 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

‘पवित्र रिश्ता’ ने दिलाई पहचान
प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी टेलीविजन शोज भी किए थे, जिसमें वो ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था, जिनका नाम वर्षा देशपांडे था।

इन शोज में भी निभाई थी भूमिका
प्रिया मराठे को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। एक्ट्रेस को इन शोज में भी उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने 'चार दिवस सासुचे', ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे शो किए थे।

एक नजर प्रिया मराठे के व्यक्तिगत जीवन पर
प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में एक सपोर्टिव कपल के रूप में जाना जाता था। उनकी हंसी-मजाक से भरी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी और हिंदी टीवी सीरियल्स में किए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने  11 अगस्त 2024 इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था।

More From Author

योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में होगा सनातन संघ सम्मेलन, दीवाली के बाद जोरदार आयोजन

चयनित अभ्यर्थियों की आंसू भरी पुकार, एसआई भर्ती 2021 में न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.