01 सितम्बर सोमवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। निवेश सोच-समझकर ही करें। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। कुछ लोगों के रिलेशनशिप में एक्स-लवर की वापसी होगी। लेकिन मैरिड लोग ऐसा न करें। इससे वैवाहिक जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। करियर में नए मौके मिलेंगे। वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल में काम का तनाव रहेगा। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। आज सोच-समझकर किए गए निवेशों से भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करेंगे। आज आप आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी हैं। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन का खर्च सोच-समझकर ही करें। नौकरी और व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। बिजनेस डील साइन करने से पहले डॉक्यूमेंट्स को अच्छे पढ़ लें, वरना नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में साथी की प्राइवेसी का ध्यान रखें और उन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस दें।

तुला राशि- तुला राशि वालों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस समय अपना विशेष ध्यान रखें। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनसे अपनी फीलिंग्स शेयर करें। लेकिन पास्ट इश्यूज को ज्यादा डिस्कस न करें और साथी से ऐसी बात का जिक्र न करें, जिससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़े। करियर में भी काम का तनाव रह सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान के समान साबित होगा। आज ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और लीडरशिप स्किल की प्रशंसा होगी। आज धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। लव लाइफ के रोमांचक पलों को एंजॉय करेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों के दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में नए कार्य कि जिम्मेदारी मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें, वरना नुकसान हो सकता है। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के जीवन में आज बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। करियर की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। सभी सपने साकार होंगे। रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

More From Author

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन मीटिंग के लिए चीन गए पीएम मोदी ने मुइज्जू से भी की मुलाकात

एमपी के 3 जिलों में बनेंगे ऑयल सीड हब, उत्पादन और रोजगार को मिलेगी रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.