वास्तु शास्त्र: सही दिशा में तुलसी लगाने से कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा-अर्चना करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। इस पौधे को साफ जगह और उत्तम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस पौधे को किस दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

इस दिशा में लगाएं तुलसी
वास्तु शास्त्र में तुलसी को लगाने के नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इस दिन लगाएं तुलसी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। अगर महीने की बात करें, तो कार्तिक और चैत्र के महीने में तुलसी को लगाने के लिए उत्तम माना जाता है। तुलसी लगाने के लिए नियम का पालन करने से घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान
जिस स्थान पर आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं। उस जगह की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी साफ-सफाई वाली जगह पर ही वास करती हैं। इसके अलावा पौधे के पास जूठे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए। ऐसी गलती करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

तुलसी से जुड़े नियम
रोजाना दीपक जलाकर तुलसी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और भोग में तुलसी के पत्ते शामिल करने चाहिए। लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि एकादशी और रविवार को तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी में जल देने और पत्ते तोड़ने से एकादशी माता का व्रत खंडित हो जाता है।

 

More From Author

श्राद्ध पक्ष में भूलकर भी न करें ये काम, पितरों की तस्वीर से जुड़ी अहम सावधानियाँ

सरकार ने दी चेतावनी: जनधन खाते में पैसा नहीं आएगा, तुरंत करें ये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.