सरकारी स्कूलों के लिए बजट जारी, मिलेगा नया खाना खाने का सामान

सिंगरौली 
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन अब नए बर्तनों में दिया जाएगा। राज्य शासन की ओर से बर्तन खरीदने के लिए जिलेवार राशि जारी कर दी गई है। बता दें कि, प्रदेश के कुल 69,051 हजार स्कूलों में पढ़ने वाले 51,75,194 बच्चों के लिए बर्तन खरीदने 91,06,75,000 रुपए जारी किए गए हैं। सिंगरौली जिले में 2.09 करोड़ रुपए के बर्तन इस आवंटन के बाद खरीदे जाएंगे।

राज्य समन्वयक ने जारी किए आदेश
इस संबंध में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के राज्य समन्वयक दिनेश जैन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिलावार विद्यालयवार राशि जारी करते हुए जिला पंचायत सीईओ नवीन बर्तन खरीदी संबंधी निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला पंचायत की एमडीएम सेल से मिली जानकारी के अनुसार इसके पहले वर्ष 2010 के लगभग नये बर्तन खरीदे गए थे। लिहाजा अब 15 साल बाद स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए नये बर्तनों की खरीदी होगी।
 
बर्तन खरीदने के लिए शाला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। जिसमें शाला प्रबंधन समिति, प्रधानाध्यापक, स्वसहायता समूह के अध्यक्ष व सचिव शामिल होंगे। जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 के लगभग हैं। उन्हें 10 हजार रुपए, 51 से 150 छात्र संख्या वाले विद्यालय को 15 हजार, 151 से 250 छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 20 हजार एवं 251 से ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों को 25 हजार रुपए बर्तन खरीदने के लिए दिए जाएंगे।

ये बर्तन मिलेंगे
राज्य शासन की ओर से जारी की गई राशि से स्टील की 3 खंड वाली थाली, स्टील की चम्मच, दाल और सब्जी परोसने के लिए स्टील के भगोने, पानी पीने के लिए स्टील के गिलास सहित कई अन्य बर्तन दिए जाएंगे। 

More From Author

सस्ता गैस, हॉलमार्किंग और टैक्स रिटर्न: जानें 1 सितंबर से लागू होने वाले 7 अहम नियम, आपके रोजमर्रा पर होगा प्रभाव

तीन नेताओं की हाथों में हाथ की तस्वीरें, ट्रंप का ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.