सुमोना ने साझा की जानकारी, फिर हटाई पोस्ट: कार पर दिन दहाड़े हमला

मुंबई

'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। मुंबई में उनके साथ दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। उनके मुताबिक भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की। हालांकि उन्होंने अब इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा लिया है।

सुमोना की गाड़ी का बोनट पीटा
आपको बता दें कि मुंबई में लोग मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान सुमोना साउथ बॉम्बे से गुजर रही थीं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने सुमोना की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। उन लोगों ने गाड़ी का बोनट पीटा और हंसने लगे। घटना के बाद सुमोना ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है।
 
सुमोना ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी
सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस बात को लेकर एक पोस्ट लिखी। अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में सुमोना ने लिखा 'दोपहर को मैं कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थी और अचानक मेरी कार को भीड़ ने रोका। एक आदमी बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारा रहा था और मुस्कुरा रहा था। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर जोर-जोर से हाथ मार रहे थे। वह चिल्ला रहे थे और खूब जोर-जोर से हंस रहे थे। पांच मिनट में ये दो बार हो गया था। वहां कोई पुलिस नहीं थी। मैं साउथ बॉम्बे में इतना असुरक्षित महसूस कर रही थी की बता नहीं सकती।'

सुमोना ने प्रशासन पर उठाया सवाल
सुमोना चक्रवर्ती ने आगे लिखा 'वह बॉम्बे में कई वर्षों से हैं। उन्हें कभी अनसेफ नहीं फील हुआ। मगर पहली बार उन्हें यहां पर अनसेफ फील हो रहा है। एक टैक्स भरने वाला नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं ये सब देख कर बहुत परेशान हूं। हम शासन के इस मजाक से बेहतर के हकदार हैं। हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है।'

कौन हैं सुमोना चक्रवर्ती?
सुमोना चक्रवर्ती टीवी की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं। वह 'द कपिल शर्मा शो' में भूरी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा की भूमिका निभाई। सुमोना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1999 की फिल्म 'मन' से बॉलीवुड में कदम रखा।

More From Author

एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन सितंबर में, जानिए शानदार फीचर्स

मध्य प्रदेश में बारिश का कोटा फुल, 17 जिलों में जारी है मूसलाधार बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.