लॉस एंजिल्स में दिया सरप्राइज, जस्टिन बीबर के कारण दुल्हन की शादी में हुआ हंगामा

लॉस एंजिल्स

पॉप आइकन जस्टिन बीबर चर्चा में हैं। वो लॉस एंजिल्स में एक इंडियन वेडिंग में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने शादी में अचानक शरीक होकर दुल्हन को सरप्राइज दिया। इससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। उन्होंने दुल्हन और उसकी सहेलियों के साथ पोज भी दिया। उनका ये प्यारा सा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जस्टिन बीबर से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के साथ पोज दे रहे हैं। 30 साल के सिंगर ने उस दुल्हन की शादी में पहुंचकर इसे यादगार बना दिया। वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वो वेडिंग सेरेमनी में आते दिख रहे हैं, जब दुल्हन और उसकी सहेलिया उनका वेलकम करती हैं।

दुल्हन बोली- अब शादी नहीं कर पाऊंगी

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'जस्टिन बीबर ने लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया में एक दुल्हन को उसकी शादी में सरप्राइज दिया।' दुल्हन ने लिखा, 'अब इसके बाद मैं शादी नहीं कर पाऊंगी।' इन फोटोज में जस्टिन ने दुल्हन और उसकी फ्रेंड्स के साथ पोज दिया। सभी जस्टिन को देख खुशी से झूम उठे। उनके चेहरे की मुस्कान तो इसी बात की तस्दीक कर रही हैं।

जस्टिन ने प्री-वेडिंग में किया था परफॉर्म
बता दें कि जस्टिन का भारतीय शादी के ये पहला एक्सपीरियंस नहीं है। वो पिछले साल हाई-प्रोफाइल प्री-वेडिंग पार्टी के लिए इंडिया आए थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के लिए अपने सबसे बड़े हिट गाने गाकर 1 करोड़ डॉलर फीस ली थी। वो सिर्फ 24 घंटे ही भारत में रुके थे।

More From Author

सुमोना ने खोला दर्द, कहा: पहली बार हुई ऐसी बदसलूकी, कार को भीड़ ने घेरा

तीन दिन में 83 हजार रुपए का जुर्माना वसूला, MP फ्लाईओवर पर रीलबाजों की धूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.