पहलगाम हमले पर SCO का सख्त रुख, गिरिराज ने बताया कूटनीतिक सफलता

नई दिल्‍ली 
प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में आतंकवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया। वहीं, एससीओ सदस्य देशों ने घोषणापत्र में पहलगामआतंकवादी हमले की निंदा की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भारत की कूटनीति की इससे बड़ी कोई जीत नहीं हो सकती। जब भी पीएम मोदी को मौका मिला, उन्होंने भारत के हित में बात की। आज जो प्रस्ताव पारित हुआ है, वह भारत की जीत है, सभी देशों ने पाकिस्तान की मौजूदगी में पाकिस्तान को दरकिनार कर दिया। सभी देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है।

इसके साथ ही, गिरिराज सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो के 'मुनाफा कमाने वाले ब्राह्मण' बयान पर पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी भारत में विपक्ष के नेता हैं। जब भी राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं, ऐसे लोग भी देश को कमजोर करने का काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी को इस बात का दुख है कि भारत अपनी कूटनीति में सफल रहा है।

उन्‍होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' पर कहा कि क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव यह उम्मीद करते हैं कि अगर वे बिहार के लोगों का अपमान करेंगे, तो भी उन्हें वोट मिलेंगे? वे रेवंत रेड्डी को लाए, जो बिहार के लोगों के डीएनए का अपमान करते हैं, और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, जिन्होंने हिंदुओं के खिलाफ बोला है। वे रोहिंग्या और मुसलमानों का समर्थन करने गए थे, इसलिए उनकी रैली में केवल मुसलमान थे। बिहार में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्‍पणी की गई।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस, राजद और एआईएमआईएम के असली वोटरों को चुनाव आयोग ने सूची से निकाल दिया। इनके असली वोटर रोहिंग्या और बांग्लादेशी थे। इन लोगों को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।

More From Author

होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में थायराइड विकार एवं मोटापे की विशेषज्ञ इकाई शुरू

किसानों की शिकायतों, सुझाव व अन्य मदद के लिए एक समर्पित पोर्टल रहेगा : शिवराज सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.