‘पुष्पा’ फैन्स के लिए धमाका: तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू, अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर ने साझा की जानकारी

मुंबई 
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पूरे भारत के सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म पुष्पा फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म के दोनों भाग पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल जबरदस्त हिट रहे। अब इस फिल्म की तीसरी कड़ी से जुड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले सुकुमार ने ‘पुष्पा:द रैम्पेज’ के बनने को लेकर खबर शेयर की है। ये खबर अल्लू अर्जुन और फिल्म के फैंस के लिए खास है।

पुष्पा 3 को लेकर अपडेट
दुबई में आयोजित SIIMA 2025 अवॉर्ड नाइट में पुष्पा 2 की टीम ने पांच अवॉर्ड्स अपने नाम किए। जब फिल्म की टीम मंच पर आई, तो होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पुष्पा 3 को लेकर सवाल पूछा। इस दौरान डायरेक्टर सुकुमार ने सबसे बड़ा अपडेट दे दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए साफ कहा, “जरूर, पुष्पा 3 उंडी!” यानी पुष्पा 3 जरूर बनेगी। यह सुनते ही हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। हालांकि, ये फिल्म कब बनकर ऑडियंस तक पहुंचेगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कहानी में होगा नया विलेन?
वैसे बता दें, पुष्पा 2 के एंड-क्रेडिट सीन में तीसरे पार्ट का इशारा पहले ही दिया जा चुका था। अब आधिकारिक ऐलान के बाद फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 3 का टैगलाइन होगा द रैंपेज। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल नजर आएंगे, जबकि नए पार्ट में एक नया विलेन भी कहानी का हिस्सा बन सकता है। फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

More From Author

नंगे पैर या जूते पहनकर वॉक करें? जानें सही तरीका और अधिक फायदा

अब घर पर बनाएं Hair Spray, बालों को मिलेगा शाइन और वॉल्यूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.