रेल यात्रा में हॉट स्पॉट बने शिवराज सिंह चौहान, ट्रेन में उनके साथ सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

भोपाल
 शिवराज सिंह चौहान का क्रेज अभी कम नहीं है। उन्हें देखते ही उनके चाहने वाले लोग उमड़ पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा देर रात देखने को मिला है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से ट्रेन में सवार होकर सतना के लिए निकले थे। ट्रेन में सवार होते ही वह अपने अंदाज में लोगों से मिलने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके पास सेल्फी के लिए जमा होने लगे। शिवराज सिंह चौहान ने भी किसी को निराश नहीं किया है।

सबसे राम-राम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चिर परिचित अंदाज में सभी लोग से मिलते रहे। छोटे बच्चों को आशीर्वाद तो बहनों पर प्यार लुटाते रहे। वहीं, बड़े लोगों के साथ राम-राम और दुआ-सलाम करते नजर आए हैं। शिवराज सिंह चौहान लोगों का प्यार देखकर अभिभूत हो रहे थे। वह किसी को निराश नहीं कर रहे थे। करीब आने वाले लोगों से उनका हालचाल जान रहे थे। इसी तरह से लोगों से मिलते हुए वह ट्रेन में आगे बढ़ते जा रहे थे।

सेल्फी लेने के लिए उमड़ रहे थे लोग

अपने बीच में मध्य प्रदेश के लोग मामा को देखकर हैरान थे। साथ ही लोगों के पास उनसे बात करने के लिए यह बेहतरीन मौका था। ऐसे में लोग उनके साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूक रहे थे। ट्रेन की बोगी में लोग रुक-रुककर मामा के साथ सेल्फी ले रहे थे। मामा भी किसी को मना नहीं कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान जब मध्य प्रदेश के सीएम थे, तब लोगों को निराश नहीं करते थे। इसी अंदाज में लोगों से उनका मिलना होता था। एक बार फिर से ट्रेन सफर के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने लोगों का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान अभी विदिशा से सांसद हैं। साथ ही केंद्र में कृषि मंत्री हैं। वहीं, मध्य प्रदेश से उनका लगाव कम नहीं हुआ है। वह दिल्ली से फुर्सत मिलते ही मध्य प्रदेश में सक्रिय हो जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान करीब 18 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

More From Author

छतरपुर के परिवारों की नेपाल से सुरक्षित वापसी के लिए CM मोहन ने किया एक्शन, हालात पर रखी नजर

हड्डियों को मजबूत करने के लिए प्रेग्नेंसी के बाद क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.