लेक्चरर की हैवानियत: पत्नी के साथ सरेआम की शर्मनाक हरकत, जबरन दूसरे से सिंदूर भरवाया

भुवनेश्वर

ओडिशा के पुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पेशे से शिक्षक एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और युवक पर हथौड़े से हमला कर दिया। खबर है कि हमले के बाद दोनों को अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घुमाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें  कोर्ट में पेश किया गया।

कॉलेज लेक्चरर और उसके साथी ने महिला और एक अन्य शख्स पर हमला कर दिया और उन्हें व्यस्त रोड पर कपड़े फाड़कर घुमाया। घटना मंगलवार की है। खबर है कि यह हमला अवैध संबंधों के शक में हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने अखबार को बताया कि 37 साल की शिक्षिका काफी समय से 43 साल के पति से अलग रह रही थीं। हमलावर जगतसिंहपुर जिले के एक संस्थान में कॉमर्स का लेक्चरर है। महिला घरेलू हिंसा की शिकायत के चलते पति से अलग पुरी जिले में एक किराये के घर में अपने 14 साल के बेटे के साथ रह रही थीं।

मंगलवार को लेक्चरर और उसका एक दोस्त अचानक महिला के घर पहुंचे। दोनों महिला और एक अन्य शख्स को घर में पाकर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को गंभीर चोट आईं हैं।

बर्बरता की हद

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने हमले के बाद दोनों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह महिला को बालों से पकड़कर घसीटता हुआ ले गया। दोनों ने मिलकर महिला और उस शख्स को माला पहनाई। साथ ही उस शख्स से महिला की मांग में सिंदूर भी भरवाया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों को व्यस्त सड़क पर घुमाया जा रहा है और अपमानित किया जा रहा है।

More From Author

बस्तर दशहरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिला कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण

मौसम अपडेट: बारिश का दौर थमा, आने वाले दिन होंगे धूप-भरे और गर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.