कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- जनता नहीं भूली पुराने कुकर्म, खाद संकट पर भी दी सफाई

भोपाल 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में तख्तापलट के बाद हो रही हिंसा ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, भारत भी बारीकी और गंभीरता से स्थिति पर नजर बनाये हुए है लेकिन भारत की कुछ विपक्षी पार्टियाँ इस मुद्दे पर भी सियासत कर रही हैं, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, शिवसेना उद्धव गुट के नेता भारत में नेपाल जैसे हालात की संभावना जता रहे हैं, इन संभावनाओं पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस अपनी जमीन ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन नाकाम रहने वाली कांग्रेस के कुशासन को सब जान चुके हैं।

कांग्रेस की बातों से जनता भ्रमित होने वाली नहीं 

भारत में नेपाल जैसे हालात की संभावना वाले बयान पर जवाब देते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा – बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं टूटने वाला, कांग्रेस के कुकर्मों को जनता जानती है, इसलिए कांग्रेस की इन बातों से भारत की जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।

BJP को मिल रहे समर्थन से कांग्रेस परेशान 

मध्य प्रदेश में किसानों को खाद के संकट पर कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये कांग्रेस की हताशा और निराशा है, उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं दी, पानी नहीं दिया, जिनकी सरकार ने बंटाधार किया वो आज भाजपा सरकार को मिल रहे किसानों के समर्थन से परेशान है।

More From Author

रमन सिंह बेंगलुरु पहुंचे: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में करेंगे शिरकत

मवेशी तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: रायगढ़ में वाहन पकड़ा, चालक मौके से भागा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.