क्रिकेट मैच का बड़ा झटका: कोहली और कुलदीप के खेल ने पाकिस्तान को दी यादगार हार

नई दिल्ली
क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती है तो ये एक मैच नहीं, बल्कि ये एक जंग होती है। फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान के फैंस की नजरें एशिया कप 2025 में होने वाले सबसे बड़े मैच पर बनी हुई है। 14 सितंबर को भारत-पाक के बीच भिड़ंत होने वाली है, जिसका हर कोई इंतजार कर रहा है। ऐसे में आज आपको बताते हैं एशिया कप के एक ऐसे मैच के बारे में जो भारत-पाक का सबसे चर्चित मैच रहा। ये मैच दो साल पहले यानी 10 और 11 सितंबर को खेला गया था। ये एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया था, जिसे शायद वो कभी नहीं पाएंगे। आइए आपको फ्लैशबैक पर ले चलते हैं।
 
दरअसल, भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Asia Cup 2023 ODI) बीच एशिया कप 2023 का मैच रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उस वक्त भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शानदार आगाज किया था। रोहित और शुभमन गिल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोहित ने 56 और गिल ने 58 रन बनाकर भारत को मजबूत नींव दी। इसके बाद शुरू हुआ असली मैच, जब विराट कोहली और केएल राहुल ने मैदान पर एंट्री की और पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ दी।

कोहली का हर शॉट ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्हें पहले से पता हो कौन-सी गेंद डाली जा रही है। उनके स्ट्रोक्स, उनकी टाइमिंग सब कुछ परफेक्ट थी। वहीं, दूसरी ओर केएल राहुल चोट से उबरकर खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने भी हर किसी को हैरान कर दिया। बता दें कि पहले दिन यानी 10 सितंबर 2023 को बारिश ने मैच में खलल डाला और ये मैच को रोकना पड़ा। डे-नाइट मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया था।

पहले दिन टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन पर नाबाद बनाकर लौटे। शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने सलमान अली आगा के हाथों कैच कराया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए थे।

बारिश की वजह से रिजर्व डे पर आया नतीजा
कोहली-राहुल ने भारतीय टीम को दूसरे दिन शुरुआती झटकों से उबारा। दूसरे दिन रिजर्व डे पर भी मैच डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ। फिर मैदान पर आए विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 194 बॉल पर 233 रनों की नाबाद साझेदारी की है। राहुल ने 100वीं गेंद पर शतक जड़ा, ये शतक उनके वनडे क्रिकेट में ढाई साल बाद शतक बाद आया था। राहुल ने आखिरी बार 26 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी। ये राहुल की पाकिस्तान के खिलाफ भी पहली सेंचुरी रही। उनके अलावा विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 84 गेंद पर सेंचुरी लगाई। उन्होंने शाहीन अफरीदी की बॉल पर सिंगल लेने के साथ अपने वनडे करियर का 47वां शतक पूरा किया। इस तरह भारत ने 50 ओवर में 356 रन का स्कोर खड़ा किया।

कुलदीप के 'पंजा' से पाकिस्तानी बैटर्स ढेर
इसके जवाब में 357 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पावरप्ले में 43 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही। जहां टीम ने 5वें ही ओवर में इमाम-उल-हक का विकेट गंवा दिया। इमाम 9 रन ही बना सके, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल के हाथों सेकेंड स्लिप में कैच कराया। इसके बाद कप्तान बाबर आजम नंबर 3 पर बैटिंग करने आए, लेकिन उन्हें भी फखर जमान की तरफ शुरुआती ओवरों में खेलने में परेशानी हुई। जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक स्विंग से शुरुआत की और पाकिस्तान की नींव हिला दी। हालांकि टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए।  मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने भी दबाव बढ़ाया और फिर आए भारत के स्पिन के जादूगर कुलदीप यादव, जिनकी  हर गेंद जैसे पाकिस्तान के लिए पहेली बन गई।

उन्होंने सिर्फ 25 रन देकर पूरे 5 विकेट चटकाए और पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 32 ओवर में 128 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह ये मैच ने 228 रन से जीत लिया। ये न सिर्फ एशिया कप में, बल्कि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के इतिहास में सबसे बड़ी जीत बनी। बता दें कि 228 रन की जीत वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत भी है।

 

More From Author

पूर्व सीएम बघेल ने साधा निशाना: अपराध बढ़ रहे, गृहमंत्री पीछे नहीं हट रहे, फिल्म देख रहे

एक घटना ने बदल दिया नजरिया: भारत की चेतावनी के बाद अमेरिका ने छेड़ा था ग्लोबल वॉर ऑन टेरर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.