ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए परफेक्ट पनीर भुर्जी सैंडविच

सुबह या शाम के नाश्ते के लिए पनीर भुर्जी सैंडविच काफी अच्छा ऑप्शन है। पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और पनीर भुर्जी का स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। इसे ब्रेड में डालकर सैंडविच बनाना खाने में अच्छा लगता है और हेल्दी भी होता है। आइए जानें पनीर भर्जी सैंडविच बनाने की रेसिपी।

सामग्री :

    पनीर- 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
    प्याज- 1 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)
    टमाटर- 1 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)
    हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
    अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
    धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
    हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
    ब्रेड स्लाइस- 4-6
    बटर या घी- आवश्यकतानुसार
    पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप

विधि :

    सबसे पहले एक पैन में तेल या घी गरम करें।
    अब गरम तेल में बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
    इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। अच्छी खुशबू आने तक 1-2 मिनट तक भूनें।
    इसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
    अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    मसाले को 1 मिनट तक भूनें और फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक डालें।
    पनीर को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो पनीर सख्त हो जाएगा।
    लास्ट में, कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
    इसके बाद ब्रेड के स्लाइस लें और एक तरफ बटर लगाएं।
    बटर वाली तरफ को गरम तवे पर रखें और धीमी आंच पर हल्का सेकें।
    अब ब्रेड की दूसरी तरफ पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप लगाएं।
    सैंडविच की एक स्लाइस पर तैयार पनीर भुर्जी की स्टफिंग रखें और दूसरी स्लाइस से ढक दें।
    दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
    सैंडविच को तिकोने आकार में काटें और गरम-गरम परोसें।

 

More From Author

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बड़ा फैसला जल्द? BJP की सबसे बड़ी बाधा हुई दूर

सीएम योगी के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने दिव्य और भव्य दीपोत्सव-25 की तैयारियां शुरू कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.