राशि के अनुसार पर्स में रखें ये खास चीजें, कभी खाली नहीं होगा बटुआ

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पर्स हमेशा भरा रहे। मगर, कई बार ऐसा होता है कि पर्स में एक भी रुपए नहीं होते हैं। हालांकि, आजकल डिजिटल पेमेंट का जमाना होने की वजह से भी लोग कैश लेकर नहीं चलते हैं। मगर, कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके पास कैश की कोई कमी रहे।

इसके लिए आप यदि अपनी राशि के अनुसार, कुछ उपाय करेंगे, तो निश्चित रूप से पर्स भी खाली नहीं रहेगा और सुख-शांति और सौभाग्य भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार अपने बटुए में आपको क्या रखना चाहिए, जिससे बरक्कत बनी रहे।

मेष राशि
मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली यह राशि काफी आक्रामक है। इस राशि के लोगों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। इससे मंगल ग्रह की ऊर्जा मिलती है, जो धन और आत्मविश्वास को बढ़ाती है।  

वृष राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली यह राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी होने की वजह से धन को जल्दी आकर्षित करती है। इस राशि के लोगों को पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए।

मिथुन राशि
बुध के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में हरी इलायची या हरे रंग के रेशमी कपड़े का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे उनका कम्युनिकेशन भी बेहतर होता है और बरक्कत भी होती है।

कर्क राशि
चंद्रमा के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को अपने पर्स में चांदी का सिक्का या मोती रखना चाहिए। इससे इन्हें मानसिक शांति भी मिलती है और धन भी बना रहता है।

सिंह राशि
सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में सूर्य यंत्र या सुनहरा रेशमी कपड़े का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे सूर्य की कृपा मिलती है और नेतृत्व की क्षमता मजबूत होती है।

कन्या राशि
बुध के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में हरी सौंफ या मूंग की दाल के कुछ दाने रखने चाहिए। इससे उनकी जिंदगी में आने वाली परेशानियां कम होती हैं और शांति मिलती है।

तुला राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए जीवन में हर क्षेत्र में बैलेंस बनाना जरूरी होता है। इस राशि के लोगों को पर्स में चांदी का सिक्का, चांदी में बना श्रीयंत्र रखने से धन की बरक्कत बनी रहती है।  

वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली यह ट्रांसफॉर्मेशन और डीप थिंकिंग की राशि है। इस राशि के लोगों को पर्स में तांबे का सिक्का या लाल चंदन की लकड़ी का छोटा टुकड़ा रखना चाहिए।

धनु राशि
गुरु के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में हल्दी की गांठ रखनी चाहिए। इससे भाग्य का साथ मिलता है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

मकर राशि
शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को पर्स में लोहे का टुकड़ा रखना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा मिलती रहती है।

More From Author

सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट: मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट मटर का पराठा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.