आज से कांग्रेस का अभियान, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनता के बीच संदेश पहुंचाएगी

जयपुर

राजस्थान में  राजनीतिक तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए "वोट चोर-गद्दी छोड़" नाम से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक राज्यभर में चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर पीसीसी में कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक भी हो चुकी है। इसमें जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, सहप्रभारी चिरंजी राव, रित्विक मकवाना और पूनम पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया-  15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा भाजपा की वोट चोरी के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

पहले चरण में जिला स्तर पर बैठकें
अभियान के प्रथम चरण में दिनांक 15 सितम्बर से 17 सितम्बर तक सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित होगी जिसमें जिला प्रभारी, अभियान प्रभारी, जिला पदाधिकारी को उक्त जिले में निवासरत जनप्रतिनिधिण शामिल रहेंगे और वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की तैयारियां करेंगे।

दूसरा चरण: घर-घर जाएगी कांग्रेस
इसके पश्चात् ब्लॉक, मण्डल, नगर कांग्रेस स्तर तक इस अभियान के लिये पदाधिकारियों की बैठक होगी। अभियान के प्रथम चरण में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर अभियान के तहत लिए जाएंगे तथा अगले चरण में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से ज्ञापन पर हस्ताक्षर लेकर भाजपा की वोट चोरी के विरूद्ध जनमत संग्रह करेंगे। इस अभियान के तहत् कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर हस्ताक्षर अभियान कराते हुये भाजपा द्वारा सरकार बनाने के लिये की गई वोट चोरी के साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की विफलतायें भी उजागर करेंगे।

निकाय चुनावों का मुद्दा भी गूंजेगा
इस अभियान में कांग्रेस निकाय चुनावों के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरने का काम करेगी। डोटासरा ने बताया कि राजस्थान में निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद भी  भाजपा इन संस्थाओं के चुनाव नहीं करवा रही है और कांग्रेस सरकार के शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिस प्रकार ठण्डे बस्ते में डाला जा रहा है इससे प्रदेशवासियों को अवगत करवाया जायेगा।

More From Author

मौसम में बदलाव: कई जिलों में गहराए बादल, आज रात से भारी बारिश का अलर्ट जारी

विधायक ध्रुव की घोषणा: NCC कैडेट्स के लिए ड्रोन खरीद हेतु 1 लाख रुपए सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.