कल का दिन किसके लिए रहेगा शुभ? जानिए 16 सितंबर का राशिफल और हर राशि की चाल

मेष राशि- मेष राशि वालों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। रिश्तों की खटास कम होगी। प्यार और भरोसा बढ़ेगा। करियर में प्रमोशन या अच्छे मौके मिल सकते हैं। पढ़ाई और बच्चों पर खर्च करना पड़ेगा। नई योजनाएं बनेंगी। निवेश करने के लिए दिन अच्छा । गाड़ी के रखरखाव पर भी पैसा जा सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास से काम करें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर में खुशियां रहेंगी। गुस्सा और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। नए लक्ष्यों के लिए मेहनत करें। अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को मिलेजुले फल मिलेंगे। व्यापार में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन पैसों के फैसले सोच-समझकर लें। खर्च भी सोच-समझकर ही करें। बचत पर ध्यान दें। शादीशुदा जीवन की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोग आज सुखमय जीवन जिएंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। निवेश सावधानी से करें और बेकार के खर्चों से बचें। नौकरी-कारोबार में माहौल अनुकूल रहेगा। करियर में प्रगति के योग हैं।

सिंह राशि- सिह राशि वालो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां ध्यान से निभाएं। आज मन में कोई अनजाना डर हो सकता है। पॉजिटिव सोच के साथ मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी। व्यापार बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में शुभ काम हो सकता है। बोलचाल में मधुरता आएगी। आज के दिन खर्च सोच-समझकर ही करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि- सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कई स्तोत्रों से धन आगमन होगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर ही करें धन से जुड़े फैसले सावधानी से लें। पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, बहस से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- पुराने साथी या एक्स से मुलाकात हो सकती है। हर काम में सफलता मिलेगी। कारोबार में आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। दोस्तों की मदद से दिक्कतें दूर होंगी। धन-लाभ हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों के जीवन मे्ं प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी। आय के नए साधन मिलेंगे। क्रोध पर कंट्रोल रखें, जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर खर्च करें और निवेश पर ध्यान दें। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि- मेहनत करने से सफलता मिलेगी। लिखने-पढ़ने के काम से आय में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने के योग बन सकते हैं। किसी दोस्त के सहयोग से नए फायदे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बाधाएं दूर होंगी। गुस्से और ऑफिस के विवादों से बचें। मेहनत से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। निवेश सोच-समझकर करें और जल्दबाजी में पैसा न खर्च करें।

मीन राशि- मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। मन खुश रहेगा। नए साधनों से धन लाभ होगा। धर्म-कर्म में व्यस्त रहेंगे। नई पहचान बनेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मां के सहयोग से फायदे के मौके मिलेंगे। आलस्य से बचें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।

More From Author

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल, Wholesale Inflation में आई मजबूती

मध्यप्रदेश विधानसभा में बदलाव की आहट, प्रमुख सचिव पद के लिए अरविंद शर्मा का नाम सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.