सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें टेस्टी और क्रिस्पी मसाला भिंडी

भिंडी का खाने में काफी लाजवाब लगती है। यह न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है, जो चावल और रोटी दोनों के साथ ही लाजवाब लगती है। आइए जानते हैं क्रिस्पी और मसालेदार भिंडी बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री :

    500 ग्राम ताजी भिंडी
    2 बड़े चम्मच तेल
    1 चम्मच जीरा
    1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    2 मध्यम आकार के प्याज, बारीक कटे
    2 टमाटर, बारीक कटे
    1 हरी मिर्च, बारीक कटी
    स्वादानुसार नमक
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच गरम मसाला
    1 चुटकी हींग

विधि :

    सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धो लें और सूखे कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। यह बहुत जरूरी है, नहीं तो भिंडी चिपचिपी हो जाएगी।
    अब दोनों सिरे काटकर हटा दें और भिंडी को 1 इंच के टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो भिंडी को पूरी भी छोड़ सकते हैं, लेकिन कटी हुई भिंडी जल्दी पकती है और मसाला अच्छे से चिपकता है।
    एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटी हुई भिंडी डालकर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वह हल्की सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए। इसे निकालकर एक अलग प्लेट में रख दें।
    उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल गर्म करें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा और तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें बारीक कटा प्याज डालें और उसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
    अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर कटे हुए टमाटर डाल दें। सारे मसाले हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। टमाटर के नरम होने और तेल अलग छोड़ने तक पकाएं।
    अब इस मसाले वाले मिश्रण में फ्राई की हुई भिंडी डालकर हल्के हाथों से चलाएं, ताकि सारी भिंडी मसाले में अच्छे से कवर हो जाए। इसे 4-5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। आखिर में गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    गैस बंद करके गर्मागर्म मसाला भिंडी सर्व करें।

 

More From Author

समृद्धि और शांति के लिए पितृपक्ष में लगाएं ये पौधे

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.