चीज़ स्टफड कैप्सिकम टेस्ट में बेस्ट, बच्चों और बड़ों का फेवरेट

क्या आपके बच्चे सब्जियां खाने में नखरे करते हैं? क्या आप भी हर शाम यह सोचती हैं कि आज खाने में ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी? अगर हां, तो चीज़ स्टफड कैप्सिकम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह डिश इतनी लाजवाब है कि बड़े तो क्या, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे और बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। आइए, बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री :

    5-6 हरी या लाल शिमला मिर्च
    150 ग्राम पनीर (घिसा हुआ)
    100 ग्राम मोजेरेला चीज (घिसा हुआ)
    1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
    1 बारीक कटा हुआ प्याज
    आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    आधा चम्मच जीरा
    आधा चम्मच धनिया पाउडर
    आधा चम्मच गरम मसाला
    आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    नमक स्वादानुसार
    तेल

विधि :

    सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर का डंठल काट लें और अंदर के बीज निकाल लें, ताकि वह खोखली हो जाए।
    एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    अब इसमें मैश किया हुआ आलू, घिसा हुआ पनीर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
    मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें घिसा हुआ मोजेरेला चीज मिलाएं।
    इस मिश्रण को खोखली की हुई शिमला मिर्च में अच्छी तरह भरें।
    अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और भरी हुई शिमला मिर्च को उसमें रखें।
    पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में शिमला मिर्च को पलटते रहें, ताकि वह चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग सुनहरा हो जाए।
    जब शिमला मिर्च नरम हो जाए और चीज़ पिघलने लगे, तो गैस बंद कर दें।
    आपकी लाजवाब चीज स्टफ्ड कैप्सिकम तैयार है। इसे गर्मा-गर्म टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।

 

More From Author

मां दुर्गा और शिव जी की कृपा पाने के लिए नवरात्रि में अपनाएं ये पवित्र विधि

बीमा बनाम अस्पताल: जंग का खामियाज़ा भुगत रहे मरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.