घर में दिख रहे ये संकेत बता सकते हैं वास्तु दोष, न करें नजरअंदाज

अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। वहीं इन नियमों की अनदेखी करने पर आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, तो कई समस्याओं का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर आपको भी ये संकेत मिल रहे हैं, इससे बचने के लिए आपको ये उपाय करने चाहिए।

मिलता है ये संकेत
घर में बिना वजह घर में क्लेश की स्थिति बने रहना भी वास्तु दोष का ही एक लक्षण है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा से संबंधित नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में आपको भारी सामान रखना चाहिए और विधिवत रूप से वास्तु पिरामिड स्थापित करना चाहिए।

ऐसे दूर करें वास्तु दोष
वास्तु दोष के कारण घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं और कोई-न-कोई सदस्य हमेशा बीमार बना रहता है। ऐसे में आपको इस बात का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए कि आपके ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में टॉयलेट नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आपको वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

धन संबंधी समस्या से मिलेगा छुटकारा
घर में वास्तु दोष के होने पर व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आपको उत्तर दिशा के नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा का कुबेर देव से जोड़कर देखा गया है। इस दिशा में साफ-सफाई रखें और वास्तु यंत्र की स्थापना करें।

कर सकते हैं ये उपाय
घर में वास्तु दोष लगने पर आप वास्तु शांति का पाठ करवा सकते हैं। वास्तु दोष से बचने के लिए कपूर जलाएं, घर के कोने-कोने में दिखाएं। घर को साफ-सुथरा और हवादार रखें। घर में तुलसी व हरे पौधे लगाएं और सुबह-शाम तुलसी पर दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी बना रहता है।

 

More From Author

रतलाम बाजार में जीएसटी की छापेमारी, दो फर्मों पर कार्रवाई; सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

मौसम का मिजाज बदला: राजधानी में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.