तनाव से मुक्ति पाने के लिए इस रंग का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्री रंगों को वास्तु के तत्वों का प्रतीक मानते हैं। अत: उन्हें जल, अग्नि, धातु, पृथ्वी और काष्ठ से जोड़ते हैं। रंग और ध्वनि जैसी ऊर्जाओं ने प्रकृति और वातावरण के माध्यम से जनमानस को घेर रखा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग तनाव को घटा और बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी रंगों की मदद से तनाव कम करना चाहते हैं तो ये टिप्स अपना सकते हैं :

हल्के ग्रे रंग को कोमल माना जाता है जो सीधे व्यक्ति के मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। इस रंग का सुखदायक प्रभाव होता है और साथ ही यह आकर्षक भी होता है। यदि आप तनाव में हैं तो आप लाइट ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं जो आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा। वास्तु के अनुसार इस तरह के रंगीन कपड़े मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद करते हैं।

हल्का गुलाबी रंग बहुत ही शांत और सौम्य रंग माना जाता है। यह रंग दिमाग को शांत रखने में सबसे कारगर रहता है। तनाव के बीच यह रंग आपको प्यार का एहसास कराता है। यह रंग आपके जीवन में संतुलन बनाने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार आपको हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस रंग को अपने बेडरूम में इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए। लैवेंडर रंग अपने नाम की तरह ही शांत है। अगर तनाव कम करने की बात आती है, तो वास्तु इस रंग का इस्तेमाल करने की सबसे ज्यादा सलाह देता है।

More From Author

ताजातरीन अपडेट: Microsoft ने अचानक बंद की क्लाउड और AI सेवाएं

देशभर में अक्टूबर से लागू होने वाले 5 अहम बदलाव: आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.