युवा सनसनी अभिषेक शर्मा का गोल्डन चांस – विराट-रोहित जैसे दिग्गज भी छूटेंगे पीछे

नई दिल्ली

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज एशिया कप 2025 में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। आज भारत वर्सेस पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में भी उन पर हर किसी की नजरें रहेगी। एक तरफ अभिषेक भी चाहेंगे कि वह भारत को खिताब जीताएं, वहीं दूसरी और उनकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। जी हां, यह रिकॉर्ड है T20I क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में अर्धशतक जड़ने का। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को, बांग्लादेश के खिलाफ 24 सितंबर को और फिर 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थी। अगर वह फाइनल में भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की रिमांड लेते हैं और एक और अर्धशतक जड़ते हैं तो वह लगातार चार T20I में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74, बांग्लादेश के खिलाफ 75 और श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों की धुआंधार पारियां खेली थी।

भारतीय T20I क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली तीन बार, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव 2-2 बार व रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर 1-1 बार ऐसा कर चुके हैं। मगर चार बार कोई ऐसा नहीं कर पाया है।

वहीं बात वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम लगातार 5 T20I पारियों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। ये कमाल उन्होंने 2023 में किया था।

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
नंबर-1 T20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में खेले 6 मैचों में 51.50 की लाजवाब औसत और 204.64 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 309 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

 

More From Author

मन की बात: गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी अपनाने की पीएम मोदी की अपील

रेबीज़ हुआ तो मौत तय, पर रोकथाम से बच सकती है जान – वर्ल्ड रेबीज़ डे पर जानिए कैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.