4 अक्टूबर का राशिफल 2025: जानिए आपकी राशि का आज का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि- अवसाद की स्थिति रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल वाली रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक संपत्ति की स्थिति थोड़ा विवादस्पद हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा इसको। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- भाग्य में भरोसा करके कोई काम मत करिएगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। मध्यम समय। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद बना रहेगा लेकिन डिस्टर्बिंग रहेगा स्वास्थ्य और हर तरीके से। व्यापार सही। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य पर और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। एक नेगेटिविटी बनी रहेगी। प्रेम, संतान बहुत बढ़िया। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बच्चों से दूरी। प्रेम में एक नकारात्मक स्थिति। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम। थोड़ा सा समय खराब दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब पर ध्यान दीजिए। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

More From Author

अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडीकल संचालकों को नोटिस जारी

हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका, संभल की मस्जिद हटाने का रास्ता साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.