Samsung का नया धमाका! Galaxy M17 5G में 50MP कैमरा और स्मार्ट AI टेक्नोलॉजी

मुंबई 

Samsung Galaxy M17 5G भारत में लॉन्च होने वाला है. ये कंपनी का लेटेस्ट फोन होगा, जो M-सीरीज में लॉन्च होगा. कंपनी ने इसका आधिकारिक पोस्टर शेयर कर दिया है, जिसमें इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन को रिवील किया गया है. हैंडसेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध होगा. 

स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. कंपनी इस फोन को Samsung Galaxy M16 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर रही है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की डिटेल्स. 

कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन? 

Samsung Galaxy M17 5G को कंपनी 10 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. ये फोन ऐमेजॉन पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसका टीजर भी ऐमेजॉन पर जारी किया है. स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन मूनलाइट सिल्वर और सफायर ब्लैक में मिलेगा. सैमसंग ने इसका अलग से पेज भी लाइव किया है, जिस पर जरूरी स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं. 

क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स? 

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7-inch का Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा. 

इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा. कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा. फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलेगा. हैंडसेट में AI पावर्ड फीचर्स भी होंगे. इसमें सर्किल टू सर्च और Gemini Live जैसे फीचर्स मिलेंगे. फोन की मोटाई 7.5mm होगी. 

ये फोन Galaxy M16 5G का अपग्रेड होगा. ये स्मार्टफोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. संभव है कि M17 5G की कीमत भी 15 हजार रुपये से कम होगी. हालांकि, फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा 10 अक्टूबर को होगा.

More From Author

शिल्पा शेट्टी से आर्थिक अपराध शाखा की लंबी पूछताछ, 60 करोड़ ठगी मामले में दिए जवाब

जर्मनी में विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते नजर आए मंत्री लखन लाल देवांगन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.