यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली में जमाया बल्ला, 7वीं बार शतक ठोक कर दिखाया कमाल

नई दिल्ली 
यशस्वी जायसवाल का बल्ला भले ही अहमदाबाद टेस्ट में नहीं चला लेकिन दिल्ली टेस्ट में उन्होंने इसकी कसर पूरी कर दी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में शानदार सेंचुरी लगाई. यशस्वी जायसवाल ने 7वीं बार टेस्ट क्रिकेट में सैकड़ा जड़ा है. यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पहला शतक लगाया है. वहीं इस टीम के खिलाफ ये उनका दूसरा शतक है. यशस्वी ने अपने इस शतक के साथ कई और बड़े कारनामो को अंजाम दिया लेकिन पहले जानिए कि कैसे ये खिलाड़ी अपने 7वें शतक तक पहुंचा.

पहली गेंद से टच में नजर आए जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत संयम से की. आमतौर पर ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है लेकिन दिल्ली की पिच पर उन्होंने टाइम लिया. इस खिलाड़ी ने राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 15.4 ओवर में 50 रन जोड़े. राहुल आउट हो गए लेकिन जायसवाल टिके रहे और उन्होंने 10 चौकों की मदद से 82 गेंदों में हाफसेंचुरी पूरी की. इसके बाद इस खिलाड़ी ने साई सुदर्शन के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को और मजबूत स्थिति में पहुंचाया और इसके बाद जायसवाल ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया.

जायसवाल ने बनाए ये रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल सुनील गावस्कर के बाद सबसे तेजी से यशस्वी जायसवाल भारत के लिए सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने 71 पारियों में ये आंकड़ा पार किया. सुनील गावस्कर ने 69 पारियों में 3000 रन बनाए थे.

सिर्फ सचिन से पीछे यशस्वी
यशस्वी जायसवाल की उम्र महज 23 साल है और इस खिलाड़ी ने 7 टेस्ट शतक लगा दिए हैं. इतनी कम उम्र में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सचिन ने लगाए थे. उन्होंने 11 सेंचुरी ठोकी थी. जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतकों के मामले में पंत और राहुल को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों ने 6-6 टेस्ट शतक लगाए हैं जबकि इस टूर्नामेंट में जायसवाल के 7 शतक हो गए हैं.

 

More From Author

भारत-अफगान नज़दीकियों से बौखलाया पाकिस्तान, सीमा पार की एयरस्ट्राइक में दिखी बौखलाहट

एनीमिया मुक्त अभियान में कानपुर ने बनाया कीर्तिमान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक होंगे सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.