सड़क पर मर्यादा तोड़ता प्यार: कांकेर में स्कूटी पर कपल की हरकतों का वीडियो वायरल

कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर एक कपल रोमांस करते दिखा है। स्कूटी सवार के पीछे चल रहे एक कार सवार ने इन दोनों के फोटो और वीडियो बना लिए जो वायरल हो रहे हैं। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिख रही। इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए भी दिखाई दी। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मंगलवार रात की घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार रात की है। रात में कांकेर शहर में एक कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। दोनों एक दूसरे में इतने मशगूल थे कि उनके अगल-बगल से कौन निकल रहा है उनको इस बात की जानकारी ही नहीं हुई। लड़की अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी है और उसे कसकर पकड़ी है। वहीं लड़का तेज रफ्तार के साथ गाड़ी चला रहा है। इस दौरान लड़की कई जगहों पर उसे किस करती भी दिखाई दी।

बिना नंबर प्लेट की है गाड़ी
यह कपल बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटी में सवार था। दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। इस दौरान कई बार लोगों ने उन्हें आवाज भी दी लेकिन उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी। अब इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लोगों में आक्रोश
कपल के इस तरह से रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें नहीं होनी चाहिए। इस तरह की हरकतों का समाज में गलत असर होता है। लोगों ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे ऐसा करने वालों को बड़ा सबक मिल सके।

पुलिस ने लिया एक्शन
वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

More From Author

दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में कैंसर पीड़ित की मौत, रायपुर में कराई गई आपात लैंडिंग

दिल्ली क्रिकेट में बड़े बदलाव: बडोनी बने कप्तान, नीतीश राणा लौटे टीम में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.