टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि में भारत-अमेरिका की वायुसेनाएं आमने-सामने, ग्वालियर एयरबेस बना रणक्षेत्र

 ग्वालियर 

टैरिफ वॉर के चलते भार और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों में एक बार फिर दोनों देशों की वायुसेनाएं के साथ युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं। देश के महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल मध्य प्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरबेस पर अमेरिकी और भारतीय वायुसेना के विमान अपने-अपने युद्ध कौशल दिखाएंगे। अमेरिकी वायुसेना की टीम इस युद्धाभ्यास के लिए ग्वालियर पहुंच चुकी है।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार यानी आज से ये युद्धाभ्यास शुरू होगा। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में जापान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होंगे। 2004 में भी ग्वालियर एयरबेस पर अमेरिकी वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास किया गया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही अलास्का में भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हो चुका है।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है युद्धाभ्यास!

आपको बताते चलें कि, हालही में दुनियाभर में भारत और अमेरिका के संबंध चर्चा में रहे हैं। इसको देखते हुए दोनों देशों के बीच लगातार युद्धाभ्यास सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More From Author

अफगानिस्तान पर बयानबाज़ी में भारत का पलटवार, पाकिस्तान को UN में लगाई फटकार

गबन या व्यवस्थापन की कमी? 31 करोड़ खर्च के बावजूद पौधरोपण फेल, हरियाली रह गई सपनों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.