तोरण लगाने के ये वास्तु नियम दिला सकते हैं शुभ फल, सूख जाने पर ज़रूर करें ये उपाय

कई खास मौको पर घर में तोरण या बंदनवार लगाया जाता है, विशेषकर त्योहारों पर। ये केवल सजावट का ही काम नहीं करती, बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी तोरण लाना काफी लाभदायक माना गया है। आज हम आपको घर में तोरण लगाने के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर तोरण सूख जाए, तो आपको इसका क्या करना चाहिए।  

मिलते हैं ये फायदे
घर में तोरण या बंदनवार लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। इसके साथ ही आपको तोरण लगाने से वास्तु दोष से भी राहत मिल सकती है। इससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है और घर के सदस्यों को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

तोरण बनाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है। इसके साथ ही आप अशोक की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही तोरण बनाने में गेंदे का फूलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तोरण बनाने के लिए आपको 5, 7, 11 या फिर 21 पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही आम के पत्तों पर पीले या लाल चंदन से “शुभ लाभ” जरूर लिखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

तोरण सूखने के बाद क्या करें?
कई लोग बहुत दिनों तक तोरण को लगाए रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि जब तोरण की पत्तियां सूख जाएं, तो इसे उतार लेना चाहिए। इसके बाद शुभ मौकों या त्योहार पर फिर से नया तोरण लगाना चाहिए। तोरण के सूख जाने के बाद उसे फेंकने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आपको नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

तोरण के सूख जाने के बाद इसे उतारकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर सकते हैं। अगर आपके आसपास कोई नदी नहीं है, तो ऐसे में आप इसे मिट्टी में भी दबा सकते हैं। इससे भी आप दोष से बचे रहते हैं।

 

More From Author

पैरोल पर 7 दिन अतिरिक्त: अनवर ढेबर के घर पहुंची पुलिस, आने-जाने वाले हो रहे मॉनिटर

भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी: यूपी एसटीएफ ने दबोचे छत्तीसगढ़ के दो शातिर ठग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.