पेन और डायरी रखें इस दिशा में, ऑफिस में मिलेगा सफलता और पॉजिटिव वाइब्स

कार्यक्षेत्र में हमारी उत्पादकता और मनोबल बढ़ाने के लिए ऑफिस डेस्क की स्थिति और उस पर रखे जाने वाले सामान का सही ढंग से चयन बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, डेस्क पर छोटी-छोटी चीजों की सही दिशा में रखने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि कार्य में सफलता की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में सही वास्‍तु का पालन करना आपके काम में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं ऑफिस डेस्क पर पेन और डायरी रखने की सही दिशा के बारे में-

डेस्क की दिशा
डेस्क हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें। इससे मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। अगर संभव हो तो कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठने से बचें, क्योंकि इससे थकान और नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं।

पेन और डायरी का स्थान
पेन और अन्य लेखन सामग्री को डेस्क के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। यह रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देता है। डायरी या नोटबुक को हमेशा हाथ में आसानी से पहुँचने वाली जगह पर रखें, ताकि योजनाएं और कार्य नियमित रूप से लिखे जा सकें।

जरूरी चीजों की व्यवस्था
कंप्यूटर और लैपटॉप को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। साथ ही डेस्क पर अव्यवस्था न होने दें। केवल जरूरी वस्तुएं ही रखें।

सजावट और सकारात्मकता
डेस्क पर छोटा पौधा, जैसे बांस का पौधा या सुख-संतान वाले पौधे, सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी बनाए रखते हैं। अगर पसंद हो तो डेस्क पर प्रेरक कोट्स या फोटो भी रख सकते हैं।

More From Author

सात समुद्र पार तक चमकी भारतीय दीवाली, विदेशी धरती पर भी बिखरी भारतीय संस्कृति की रोशनी

नीरव मोदी के लंदन कोर्ट में बड़े खुलासे की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.