महाकाल मंदिर में श्रद्धालु रफ्तार: होटल और यात्रीगृहों में जोरदार बुकिंग जारी

उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपावली के बाद दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार गुरुवार को डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दो दिनों में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। आने वाले दिनों में शनिवार, रविवार व कार्तिक शुक्ल पक्ष का सोमवार होने से दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान है।

महाकाल मंदिर में बीते एक माह से दर्शनार्थियों की संख्या कम हुई थी। प्रतिदिन 40 से 50 हजार भक्त मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन बुधवार से एकाएक दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते दो दिनों में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर लिए हैं। होटल व यात्रीगृहों में कमरों की जोरदार बुकिंग चल रही है। महाकालेश्वर मंदिर के आसपास तथा इंदौर रोड क्षेत्र के रेस्टोरेंट भी फुल चल रहे हैं। कई रेस्टोरेंट संचालकों ने फोन पर बुकिंग लेना बंद कर दिया है। महाकालेश्वर यात्री गृह व हरसिद्धि धर्मशाला में भी कमरों की बुकिंग जारी है।

बताया जाता है गुजरात में दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के बाद लोग घरों पर ताला लगाकर तीन चार दिनों के लिए देव स्थान या हिल स्टेशनों पर घूमने निकल जाते हैं। बीते कुछ सालों से इन दिनों में भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में गुजरात के भक्त आते हैं। उज्जैन में रहना, ठहरना व घूमना फिरना काफी सस्ता है, यहां का मौसम भी अनुकूल रहता है। श्रीमहाकाल महालोक बनने के बाद तो हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान महाकाल दर्शन करने आ रहे हैं।

More From Author

भविष्य सफल बनाना है? तो तुरंत छोड़ें ये 5 आदतें

रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर को चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.