भारत-बांग्लादेश मैच बारिश में धुला, हरमन ब्रिगेड की सेमीफाइनल राह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

नवी मुंबई

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में 26 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ. लेकिन यह मैच बेनतीजा रहा. दरअसल बारिश के चलते यह मैच पूरा नहीं हो सका और आखिर में इसे रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा था.

मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही थी. बारिश के चलते 27-27 ओवरों का कर दिया गया था. बांग्लादेश ने 27 ओवरों में 9 विकेट पर 119 रन बनाए. रनचेज में जब भारत का स्कोर 8.4 ओवरों में 57 रन था, तब बारिश फिर आ गई और मुकाबला समाप्त करना पड़ा. भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होना है. दूसरी ओर बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी. 

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए. विकेटकीपर उमा छेत्री को भी मौका मिला है, जिनका ये वूमेन्स ओडीआई में डेब्यू मैच है. राधा यादव और अमनजोत कौर भी इस मुकाबले में खेलने उतरी हैंं. ऋचा घोष, स्नेह राणा और क्रांति गौड़ को रेस्ट दिया गया.

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 9 वूमेन्स ओडीआई मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि बांग्लादेश को केवल एक मैच में जीत मिली. वहीं 1 मुकाबला टाई और एक मैच बेनतीजा रहा. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी रहा है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशी, मारुफा अख्तर.

More From Author

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा: दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे — 8 करोड़ रुपए की फूड एंड ड्रग लैब का उद्घाटन और शहर को मिलेंगी नई विकास सुविधाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.