बाइक सवारों की फायरिंग में भाजपा नेता की मौत , कटनी में हड़कंप

कटनी 

 कटनी जिले में मंगलवार, 28 अक्टूबर को एक हैरान करने वाली घटना घटी। दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक उर्फ नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या सुबह करीब 11 बजे की की गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वे फरार हो गए हैं।

बिच सड़क पर बदमाशों ने मारी गोली

    जानकारी के अनुशार, नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग यह देखकर दंग रह गए, लेकिन हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।

अस्पताल में मृत घोषित हुए भाजपा नेता

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कैमोर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर नीलेश रजक को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज से हमलावरों को तलाश रही पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर बाइक से आकर भाजपा नेता को गाेली मारते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

भाजपा नेता नीलेश रजक के परिजनाें ने शव का पीएम करने से इनकार कर दिया। वह कैमोर अस्पताल के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे है। मौके से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश दे रहे है।

CCTV फुटेज ने खोला रहस्य

इस हत्याकांड का पूरा विवरण CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि दो नकाबपोश बाइक सवार आते हैं और भाजपा नेता को गोली मारकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना एसडीओपी वीरेंद्र बारवे ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

18 साल से भाजपा से जुड़े थे रजक नीलेश रजक पिछले 18 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। 2023-24 में उन्हें पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके साथ ही, उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। नीलेश रजक विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के करीबी सहयोगी माने जाते है।

More From Author

मनोहरपुर में हुए बस हादसे पर चिकित्सा मंत्री की शोक संवेदना— घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के दिए निर्देश

बीजेपी इंदौर नगर कमिटी में 31 नए चेहरे, 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.