सहेली के घर से मोबाइल और 2 लाख रुपए की चोरी: भोपाल पुलिस की डीएसपी फंस गई

भोपाल
एमपी पुलिस को शर्मसार करने वाली एक घटना और घटी है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक डीएसपी पर सहेली के घर चोरी का आरोप लगा है। साथ ही सहेली ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। महिला डीएसपी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सहेली के घर से मोबाइल और दो लाख रुपए की चोरी की है।

DSP कल्पना रघुवंशी पर केस दर्ज
दरअसल, यह आरोप महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर लगा है। सहेली की शिकायत पर महिला डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जहांगीराबाद थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार महिला डीएसपी ने अपनी सहेली के घर से मोबाइल और दो लाख रुपए की चोरी की है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी ने मोबाइल फोन लौटा दिए हैं। वहीं, दो लाख रुपए के साथ वह फरार हैं।

नहाने गई थी सहेली
सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मैं नहाने गई थी। इसी दौरान कल्पना रघुवंशी घर में घुसीं। चार्जिंग में लगे फोन और बैग से दो लाख रुपए नगद लेकर चली गईं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला डीएसपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस महकमे की फजीहत
गौरतलब है कि इस घटना ने पुलिस महकमे को एक बार फिर से शर्मसार किया है। कुछ दिनों अंदर एमपी पुलिस कई मामलों में फंस चुकी है। इसकी वजह से डैमेज कंट्रोल को लेकर पुलिस ने विभाग ने अपने ही अधिकारियों पर कार्रवाई की है। अब बताया जा रहा है कि चोरी के आरोपों में घिरी कल्पना रघुवंशी पर भी विभाग एक्शन ले सकती है। साथ ही कल्पना रघुवंशी को नोटिस भी जारी कर सकती है।

 

More From Author

इंजन से उतरकर वंदे भारत ड्राइवर ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

IND vs AUS Semifinal: मेग लैनिंग ने बताया किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी, दिया चौंकाने वाला जवाब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.